आगरा: तेज रफ्तार मौत का कारण बनता जा रहा है। बावजूद इसके इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। मथुरा में एक दिल दहला देेने वाली सड़क दुर्घटना (Mathura Road Accident) हुई है। यहां थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना (road accident on Yamuna Expressway) में 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि वैगन आर कार और अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना माइल स्टोन 68 के पास पास हुई है। वहीं जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi expressed grief) ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार से सभी लोग हरदोई से दिल्ली की तरफ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। काल माइल स्टोन 68 के करीब पहुंची थी कि किसी अज्ञान वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में साल लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: इमारत में लगी भीषण आग, 2 महिला सहित 7 लोग जिंदा जले

सीएम योगी ने जताया दुख

सड़क दुर्घटना के बारे में बताते हुए एसपी (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने कहा कि इस दुर्घटना में तीन महिलाओं, तीन पुरुषों और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक अन्य बच्चे और एक पुरुष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी लोग कार में सवार होकर नोएडा में एक शादी में जा रहे थे। उधर दुर्घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों का समुचित इलाज किया जाए।

इसे भी पढ़ें: टीचर के साथ फरार हुई छात्रा

Spread the news