प्रकाश सिंह

Mainpuri By-Election: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri By-Election) की चुनावी जंग काफी रोचक हो चुकी है। एक तरफ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जहां अपने सियासी गढ़ को बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी (BJP) सपा से मैनपुरी छीनने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। सपा को जीत दिलाने के लिए सैफई कुनबा पूरे जोर-शोर से लग गया है। वहीं बीजेपी किसी भी सूरत में चुनाव एक तरफा नहीं होने देना चाह रही है। मैनपुरी में भगवा लहराने के लिए बीजेपी (BJP) सपा (Samajwadi Party) के तिलिस्म को तोड़ने के लिए धरातल पर काम भी शुरू कर दिया है। बीजेपी (BJP) के रणनीतिकार इसे अंजाम देने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri By-Election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से डिंपल यादव और भारतीय जनता पार्टी से रघुराज सिंह शाक्य मैदान में हैं।

कभी सपाई रहे बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य का यहां अपना दबदबा है, तो वहीं उन्हें शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) का करीबी भी माना जाता है। हालांकि राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता। वर्ष 2016 से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में हाशिए पर चल रहे चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने स्टार प्रचारक बनाकर रघुराज सिंह शाक्य से जहां दूर कर दिया है। वहीं सपा का गढ़ बचाने और बहू डिंपल यादव के लिए शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) सारे गिले शिकवों का दर किनार कर वोट मांगने में जुट गए हैं।

इधर बीजेपी में मजी राजनीति में माहिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मैनपुरी में भगवा परचम लहराने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। सपा के सामने जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती है, वहीं बीजेपी मैनपुरी के बहाने बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रही है। बीजेपी अगर मैनपुरी में कमल खिलाने में सफल होती है, तो इसका संदेश दूर तलक जाएगा। इतना ही नहीं बीजेपी को अगले लोकसभा चुनाव में भी इसका फायदा मिलेगा। इसी का ध्यान में रखते हुए बीजेपी कुशल बूथ प्रबंधन का फार्मूला अपनाकर मैनपुरी के मतदाताओं का रुख बदलने की कोशिश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें: रघुराज से सपा का गढ़ बचाएंगी डिंपल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मैनपुरी में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की शुरुआत जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से कर रहे हैं। गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र (Mainpuri By-Election) की पांच विधानसभा सीटों में जसवंतनगर सपा के लिए सबसे मजबूत सीट मानी जाती और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) यहीं से विधायक हैं। गढ़ बचाने के लिए सपाई कुनाबा भले ही एक हो चुका है, शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ आ गये हैं और बहू डिंपल के लिए वोट मांग रहे हैं। लेकिन, बीजेपी को अभी भी यह भगवा परचम लहराने की उम्मीद है। बीजेपी जसवंतनगर से सपा की नींव हिलाने के लिए यहीं से अपने जनाधार के विस्तार की रणनीति पर काम शुरू कर रही है।

इसे भी पढ़ें: डिंपल यादव के पास नहीं अपनी कार

Spread the news