मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल (Ahmednagar District Hospital) में आग लगने से यहां भर्ती 10 करोना मरीजों की मौत (10 corona patients died) हो गई है। अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। इससे यहां भर्ती कई कोरोना मरीज आग की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में 10 कोरोना मरीजों की मौत (10 corona patients died) हो गई है, जबकि कई मरीज घायल भी हो गए हैं। अहमद नगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले ने इस हादसे की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक आग सिविल अस्पताल (Civil Hospital) के कोरोना वार्ड में लगी थी, जिसके चलते दस कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।

खबर लिखे जाने तक आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका था। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट के चलते पाया गया है। लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया है। घटना में घायल एक मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं आग को काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का ट्रांसफर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि अहमदनगर की घटना बेहद चौंकाने व परेशान करने वाली है। नगर सिविल अस्पताल (Civil Hospital) की इस आग की घटना में अपना को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं इश्वर से घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। साथ ही उन्होंने इस घटना की गहराई से जांच करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा शासित राज्यों में 20 रुपए तक सस्ता हुआ पेट्रोल

Spread the news