भोपाल: मौत कब अपना तांडव दिखा दे कुछ कहा नहीं जा सकता है। मध्य प्रदेश के विदिशा में भी कुछ इसी तरह की घटना हुई है, जिसे सुनकार हर कोई हैरान है। आज के दौर में जब कुएं समाप्ति की ओर है वहीं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबसौदा में कुएं में करीब 25 से 30 लोगों की गिरने की खबर आ रही है। इस घटना में अभी तक 6 लोगों की मारे जाने की खबर है, वहीं 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 50 फीट गहरा है ओर इसमें 20 फीट के करीब तक पानी है। यह घटना गुरुवार मध्य रात्रि की है वहीं इसकी उच्च स्तरीय जांच किए जाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब एक लड़की फिसल कर कुंए में गिर गई। लड़की को बचाने के लिए कुएं के मेड़ पर खड़े होकर लोग देख रहे थे कि तभी अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे लोग कुएं में जा गिरे और इसके मलबे में दब गए। इस हादसे में बचाए गए लोगों ने बताया कि कुएं में गिरी बच्ची को बचाते वक्त यह हादसा हुआ। लड़की को बचाने के लिए कुछ लोग कुएं में उतर गए, जबकि कुछ लोग कुए के किनारे खड़े होकर बचाने में मदद कर रहे थे। इसी दौरान कुएं की दीवाल धंस गई जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में जा गिरे। वहीं दीवाल का मलबा गिरने से लोग उसकी चपेट में आ गए। बचाए गए दो लोगों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचा लिया गया।

girl fell in a well

वहीं वहां मौजूग लोगों का कहना है कि रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में जा गिरा, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ और लोग भी इस कुएं में गिर गये। तीन पुलिसकर्मियोंव कुछ अन्य लोगों को निकाल लिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर स्थिति के संबंध में जानकारी ली और तीव्र गति से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिये। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है।

Spread the news