लखनऊ: अयोध्या जिले के मसौधा द्वितीय सीट से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह को गाजीपुर पुलिस ने जाली नोटों का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मान सिंह को विभूतिखंड के एक होटल के पास से रविवार रात गिरफ्तार कर किया है। मान सिंह के पास 100-100 और 500-500 रुपये के नोटों की 10 गड्डियां थी। इन गड्डियों में कुछ असली नोट थे। नकली नोट सादे पेपर लगाये गये थे। मान सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर गाजीपुर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राजा मान सिंह अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर के सरियावां गांव का रहने वाला है।उसने जानकीपुरम निवासी पवन सिंह को 10 लाख रुपये देने पर 50 लाख रुपए का नकली नोट देने का लालच दिया था। मान सिंह इस रकम को देने के लिए ही होटल के पास आया था। उसने पवन को 10 गड्डियां दी थी। इनमें पांच सौ और 100 रुपये की गड्डी में कुछ असली नोट थे बाकी नोट के बराबर के कागज के टुकड़े लगाये गये थे।

इसे भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ आंदोलन को मिला अयोध्या के साधु संतों का समर्थन

पवन ने बताया कि पहले मान सिंह ने गड्डी देने से पहले उसे पांच हजार रुपये दिये। इसमें सारे नोट असली थे लेकिन बाद में उसे साढ़े तीन लाख रुपये दिये जिसमें कुछ नोट ही असली दिखे। इस पर उसने आपत्ति की तो मान सिंह ने शाम को सारी रकम देने की बात कही। ठगे जाने पर पवन ने पुलिस से शिकायत कर दी।इस पर ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से स्काॅर्पियो गाड़ी भी मिली है।

इसे भी पढ़ें: सपा के पूर्व सांसद को प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the news