Lucknow: अवध बार एसोसिएशन उच्च न्यायालय लखनऊ (Avadh Bar Association High Court Lucknow) के आयोजकत्व में उच्च न्यायालय के एडिटोरियम में “विधि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका” विषय पर एक सेमिनार अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता व बार एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार मिश्र के संचालन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सेमिनार को संबोधित करते कहा कि हाल के वर्षों में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, क्योंकि महिलाएं जब काम करती है तो बदलाव आता है।

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं ने सामाजिक नैतिकता की बेड़ियों को तोड़कर खुद को एक सफल उद्यमी तथा पेशेवर के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के उपाय लागू करने और कानून बनाने में सहायक रही हैं। भारतीय संस्कृति की उदारता के कारण यह संभव हो पाया है। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप मौजूद न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को बेड़ियों में नहीं बांधना चाहिए, क्योंकि आज हम जिस मुकाम पर हैं यहां बडी परिश्रम के बाद पहुचते है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मुख्य आधार नारी शिक्षा ही है, इसके लिए समाज को निरंतर सामूहिक प्रयास करते रहना होगा।

इस मौके पर न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को विधि क्षेत्र में बैरियर को तोड़कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ-साथ महिलाओं को न्याय के क्षेत्र में तत्पर दिखना पड़ेगा। सेमिनार का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके उपरांत सेमिनार शामिल अतिथियों का अवध बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्य स्वागत अभिनंदन एवं सम्मान किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने की अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग, पार्टी से निष्कासित

आयोजित सेमिनार के मौके पर बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पररेश मिश्र, जय नारायण पांडेय के साथ ही अवध बार की एसोसिएशन की वारिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुदेशिया, उपाध्यक्ष मध्य अमित जायसवाल, अखिलेश प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष भूपाल सिंह, संयुक्त सचिव अनीता तिवारी, संयुक्त सचिव अरविंद तिवारी, सिकन्दर यादव के साथ ही वारिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य देवेश चंद्र पाठक, अनुराधा सिंह, अनिल तिवारी, बनवारी लाल, निशा श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हर्षिता मोहन शर्मा,शंशाक द्विवेदी, आशीष श्रीवास्तव, आदेश श्रीवास्तव, आरती रावत, रश्मि सिंह सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण शामिल रहे।अंत राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और आए हुए अतिथियों के प्रति बार के वारिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुदेशिया ने आभार जताया।

इसे भी पढ़ें: अराजक तत्वों के साथ कठोरता से निपटें

Spread the news