LPG Price Hike: होली से पहले ही जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। पहली मार्च यानी बुधवार से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Rate) 50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए आज से 1103 रुपये प्रति सिलेंडर देने होंगे। इससे पहले 1053 रुपये प्रति सिलेंडर दाम चुकाना होता था।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

इस बार घरेलू सिलेंडर के साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। 350.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा होने के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2119.50 रुपये हो गए हैं।

चार महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

1 मार्च को की गई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी के दाम 1053 से बढ़कर 1103 रुपये हो गए हैं।
मुंबई में घरेलू एलपीजी के दाम 1052.50 से बढ़कर 1102.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर हो गए हैं।
कोलकाता में 1079 रुपये से बढ़कर 1129 रुपये हो गए हैं।
चेन्नई में 1068.50 रुपये से बढ़कर 118.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ तो बोले सीएम योगी, अधिकारी दें ध्यान

चार महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम

इसी क्रम में दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम 1769 से बढ़कर 2119.50 रुपये हो गए हैं।
मुंबई में 1721 से बढ़कर 2071.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
कोलकाता में 1869 से बढ़कर 2219.50 रुपये हो गए हैं।
चेन्नई में 1917 से बढ़कर 2267.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

8 महीने बाद महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

बता दें कि इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कई बार इजाफा किया गया था, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 महीने के बाद बढ़े हैं। घरेलू सिलेंडर के दाम में इससे पहले 1 जुलाई को इजाफ देखा गया था।

इसे भी पढ़ें: युवाओं में बढ़ रही नशे की लत, हो रही अंतरराष्ट्रीय साजिश

Spread the news