बरेली: पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दहेज लोभी पति की शिकायत की है। उसका कहना है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर बहुत दबाव पड़ने पर शादी की। बाद में पाति उसे बेचने की कोशिश करने लगा और दहेज की मांग की। उसके बाद लड़की होने पर ससुराल बालो ने घर से निकाल दिया। बंगाली कालोनी, जोखनपुर, थाना शीशगढ़ जिला बरेली की रहने वाली महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित के अनुसार लगभग तीन वर्ष पहले उसकी शादी देव विशवास पुत्र अनिरुद्ध विश्वास निवासी नौजलहा नकटा कलीनगर थाना मांघोटांडा जिला पीलीभीत ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे।

बाद में शादी का दबाव बनाने पर देव विश्वास व उसके परिवार व रिश्तेदारों द्वारा अपहरण कर उस को बेचने की कोशिश की गई। जिस पर उसके द्वारा उस समय महिला थाना बरेली पर अपने साथ हुई घटना की शिकायत की गई। थाना पुलिस द्वारा देव विश्वास और उसके घर वालो पर दवाव बनाकर उसका विवाह आर्य समाज मंदिर में रीति रिवाज से बीती 20 फरवरी 2021 को करा दिया गया था। उस समय अदालत में चल रही कार्यवाही को समाप्त करा दिया था। देव विश्वास व उसके परिवार वालों ने जेल जाने के डर से उससे दवाब मे शादी की थी।

इसे भी पढ़ें: तीन बच्चों की मां को घर से निकाला

शादी के बाद देव विश्वास उसकी माँ पूर्णिमा विश्वास उसके पिता अनिरूद्ध विश्वास उसे जबरन शादी कराये जाने को लेकर पीटने लगे और उससे व उसके घर वालों से दहेज में 5,00,000 ( पांच लाख रुपये) की मांग करने लगे। उसके द्वारा मना करने पर उसे यह सब लोग बुरी तरह मारते पीटते और भुखा प्यासा रखते। उससे कहते कि तू अगर घर वालों से पांच लाख रूपये लाकर नही देगी तो तुझे जान से मारकर देव विश्वास की दूसरी शादी अच्छी जगह से कर देंगे। महिला ने लड़की को जन्म दिया तो बोले- लड़की हुई है, लड़का नहीं हुआ। लड़की के जन्म होने के बाद ससुराल बालो ने घर से मारपीट करके निकाल दिया। इस समय उसके पास 8 माह की बेटी है। जो उस के साथ ही रहती हैं। पीड़ित महिला का कहना है उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने एसएसपी से ससुराली जनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने कहा कि जांच कराकर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मेहरबानदुष्कर्म करने के प्रयास के आरोपी पर पुलिस 

Spread the news