Love Jihad: देश के लगभग सभी राज्यों में लव जिहाद के मामले सामने आ चुके हैं। समाज का एक वर्ग ऐसा है, जिसके निशाने हिंदू लड़कियां बनी हुई है। दिल्ली में साक्षी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मुंबई की रहने वाली एक मॉडल ने तनवीर अख्तर नाम के एक शख्स पर ब्लैकमेल करने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल का आरोप है तनवीर अख्तर ने यश बनकर उससे नजदीकियां बढ़ाई और अब धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मॉडल वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आई थीं। यहां यश नाम के शख्स ने उसे नौकरी पर रखा था। कुछ महीनों बाद मॉडल को पता चला कि जिस व्यक्ति को यश समझ रही है असल में उसका नाम तनवीर अख्तर खान है। मॉडल का आरोप है कि तनवीर अख्तर धीरे-धीरे उससे करीबियां बढ़ाने लगा और मौका देखकर एक दिन उसे बेहोशी की दवा देकर उसके साथ अपतिजनक तस्वीरें ले लीं। लड़की का आरोप है कि तनवीर इन्हीं तस्वीरों के आधार पर खुद से शादी और कथित तौर से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। बताया जा रहा है कि हाल में आई द केरल स्टोरी देखने के बाद मॉडल को हौसला मिला और तनवीर अख्तर के खिलाफ लड़ाई लड़ने का मन बना लिया।

https://twitter.com/RealAtulsay/status/1663884390039158785

जान से मारने की दी धमकी

मॉडल ने स्थानीय पुलिस से तनवीर अख्तर खान के खिलाफ शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के डर से तनवीर अख्तर ने पहले मॉडल को पैसों का लालच दिया। लेकिन बात बनते न देख उसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। मॉडल का आरोप लगाया है कि हाल ही में तनवीर रांची से मुंबई पहुंचा और उसका गला दबाकर मारने की कोशिश भी की।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार की मौत

लव जिहाद का एंगल आ रहा सामने

मॉडल का कहना है कि वह पहली लड़की नहीं है, जिसके साथ तनवीर खान ऐसा किया। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने का कहना है कि मामला झारखंड का था, इसलिए शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर झारखंड पुलिस के पास भेज दिया गया है। पुलिस को भी शुरुआती जांच में मामला लव जिहाद का लग रहा है। हालांकि अभी जांच जारी है। पुलिस ने पीड़ित मॉडल की शिकायत के आधार पर तनवीर अख्तर खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2), 376 (N), 328, 506, 504, और 323 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: द केरल स्टोरी की तरह युवती को फंसाकर किया दुष्कर्म

Spread the news