झांसी: झांसी में सैकड़ों लड़कियों ने आज ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ महिला सशक्तिकरण नारे को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल हुई। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिये गये इस नारे के साथ रविवार को प्रदेश की हर एक लड़की जुड़ाव महसूस कर रही है।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं। लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, बदलाव के लिए। उक्त उदगार ट्वीट के माध्यम से प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ अब कांग्रेस स्थापन दिवस के अवसर पर आगामी तिथि 28 दिसंबर (मंगलवार) को सुबह 8 बजे इकाना स्टेडियम शहीद पथ लखनऊ में तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें: विजय उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र नगर अध्यक्ष बने

उक्त मैराथन दौड़ में प्रतिभागी छात्राओं की तादाद काफी उत्साहवर्धक है और अब समय मिलने के बाद दोगुने उत्साह के साथ लाखों की तादाद में लड़कियां मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं की आवाज दबाने का कितना भी षड्यंत्र कर ले। यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला की बुलंद होने वाली आवाज अब निश्चित तौर पर प्रदेशभर की महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनेंगी।

marathon running

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के लिए महिलाओं के लिए भारतीय राजनीति में पहली बार अलग से महिला घोषण पत्र जारी किया है। जिसमें महिलाओं को समर्थ बनाने की पहल के तहत 40 प्रतिशत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण और राजनीति में 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कही है। इण्टर पास को स्मार्टफोन व स्नातक की छात्राओं को स्कूटी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों दस हजार रूपये वेतन बढ़ाना, फ्री बस सेवा जैसी महत्वपूर्ण प्रतिज्ञाओं के साथ प्रदेश भर में शक्ति विधान कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी चला रही है।

इसे भी पढ़ें: सोच इमानदार, तो काम दमदार

Spread the news