कोझिकोड: सोशल मीडिया के आने से जहां अपनो से दूरी बढ़ गई है, वहीं गैरों से दोस्ती का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। लोग मोबाइल, कंप्यूटर आदि में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपनों के साथ बैठने उनका हालचाल जानने की फुर्सत नहीं है। जबकि सोशल मीडिया के जरिए वह उनका पूरा ख्याल रखते हैं, जिनसे वह वास्तव में परिचित नहीं होते। इसका खामियाजा भी लोग भुगत रहे हैं। ऐसा ही मामला कोल्लम के कोझिकोड से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया दोस्त के बुलाने पर मिलने पहुंची महिला से चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चारों में से दो आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों एक 32 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस घटना को महिला के सोशल मीडिया मित्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। महला की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक महिला की अजनाम नाम के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसी दोस्त के बुलाने पर वह उससे मिलने कोझिकोड आई थी। यहां पहुंचने पर अजनाज और उसके दोस्त फहद ने महिला को शहर के बाहरी इलाके में एक अपार्टमेंट में ले गए। यहां अजनाज ने महिला के साथ रेप किया, इसके बाद अन्य साथियों ने उसके सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: गायत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली की जमानत खारिज

इस दौरान महिला को जबरन शराब व अन्य नशीला पदार्थ पिलाया गया। इतना ही नहीं महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। वहीं जब महिला बेहोश हो गई तो दरिंदों ने उसे अस्पताल पहुंचाकर वहां से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सहायक पुलिस आयुक्त के. सुदर्शन के नेतृत्व में बठित जांच दल ने शुक्रवार को अजनाज और फहद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पास के अथोली के रहने वाले हैं। वहीं उसके बाकी दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म कांड पर बोले विधायक, सच्चाई का पता लगाए पुलिस

Spread the news