नई दिल्ली: कानून व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त होने के बावजूद भी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। रेप की घटनाओं के बाद अब गैंगरेप की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। झारखंड (Jharkhand) के पाकुड़ (Pakur) जिले में आदिवासी महिला (Tribal Woman) के साथ गैंगरेप (Gangrape) की घटना सामने आई है। पाकुड़ (Pakur) जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदों ने 14 नवंबर को एक आदिवासी महिला (Tribal Woman) के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया था। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मामले के मुख्य आरोपी मुनमुन मियां को महेशगंज पुलिस ने 15 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि 5 आरोपियों को सोमवार देर रात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अब्दुल सुकूर अंसारी, अबुल कासिर अंसारी, इसराइल अंसारी, परवेज अंसारी, आमिर शेख शामिल हैं। ये सभी उसी गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: नेताओं ने महिला कार्यकर्ता को बनाया हवस का शिकार

आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे हैं। झारखंड के गढ़वा जिले में खरौंधी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनकी प्रेमी ने छात्रा पर पहले चाकू से वार किया इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है युवक एक तरफा लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लड़की को यह स्वीकार नहीं था और उसने शादी से मना कर दिया था। हालांकि घटना के बाद से युवक फरार है।

इसे भी पढ़ें: सचिव परीक्षा नियामक संजय उपाध्याय गिरफ्तार

Spread the news