न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का निधन (Ivana Trump Dies) हो गया है। 73 वर्षीय इवाना ट्रंप (Ivana Trump) का निधन न्यूयॉर्क शहर में हुआ। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों ने साझा की है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट लिखा है कि मुझे इवाना ट्रंप (Ivana Trump) से प्यार करने वाले उन सभी लोगों को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उनका न्यूयॉर्क शहर में उनके आवास में निधन हो गया है। वह शानदार, खूबसूरत और असाधारण महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जिंदगी गुजारी। इसके साथ ही ट्रंप ने लिखा उनका गौरव और खुशी उनके तीन बच्चे डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक है।

उन्हें अपने बच्चों पर काफी गर्व था, जैसा कि हम सभी को उन पर गर्व था। इवाना आपकी आत्मा को शांति मिले। वहीं ट्रंप परिवार की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि हमें बहुत दुख के साथ अपनी प्यारी मां इवाना ट्रंप के निधन की सूचना देनी पड़ रही है। हमारी मां एक असाधारण महिला थीं। उनकी मां, तीन बच्चे और दस नाती-पोते उन्हें बहुत याद करेंगे। बता दें कि ट्रंप दंपति वर्ष 1980 के दौर में न्यूयॉर्क के प्रभावशाली दंपति थे। लेकिन बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मार्ला मैपल्स से शादी कर ली थी। हाल के वर्षों में इवाना ट्रंप के अपने पूर्व पति डोनाल्ड ट्रंप से संबंध अच्छे हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: ओपी राजभर राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को करेंगे वोट

उन्होंने वर्ष 2017 में आयी एक किताब में लिखा था कि वे हफ्ते में एक बार बात करते हैं। इवाना ने वर्ष 2016 में ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से बातचीत में खुलासा किया था कि वह पूर्व राष्ट्रपति की समर्थक और सलाहकार दोनों हैं। इवाना का जन्म चेक गणराज्य के चेकोस्लोवाक शहर में वर्ष 1949 में हुआ था। इवाना ने अपने दूसरे पति डोनाल्ड ट्रंप से वर्ष 1977 में शादी की थी।

इसे भी पढ़ें: ‘पॉक्सो अधिनियम 2012’ कमेंट्री पुस्तक का आईजी ने किया विमोचन

Spread the news