Iran Hihab Protest: इस्लाम में महिलाओं के हक की बात करना हराम है। शायद यही वजह है कि महिलाओं की बात आते ही पूरा मुस्लिम समुदाय उनके खिलाफ खड़ा हो जाता है। इस्लामिक देश में महिलाओं की कितनी बुरी स्थिति है आप ईरान की घटना से समझ सकते हैं। ईरान में हिजाब के विरोध (Protest Against Hijab) में हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। विरोध प्रदर्शन का मुख्य चेहरा (Main Face) रहीं हदीस नजफी (hadees Najafi) को पुलिस ने 6 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इस प्रदर्शन की आग अरब देशों (Arab Countries) तक पहुंच गई है। लोग ईरान (Iran) की महिलाओं के समर्थन में सोशल मीडिया (Social Media) पर मुहिम छेड़ दिया है।

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों का मुख्य चेहरा रहीं हदीस नजफी को गोली मारी दी गई है। बता दें कि हदीस नजफी टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर काफी चर्चित चेहरा थीं। खबर है कि पुलिस ने हदीस नजफी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उन पर 6 गोलियां दागी। पुलिस ने हदीस नजफी के चेहरे, सीने और गर्दन को गोलियों से छलनी कर दिया है। उधर हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस भी गोलियां चला रही है। जिसके चलते विरोध प्रदर्शनों में जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: 8 राज्यों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, वेस्ट यूपी में ATS की रेड

विरोध में जल रहा ईरान

जानकारी के मुताबिक पिछले10 दिनों में करीब 76 लोग इस प्रदर्शन में अपनी जान गंवा चुके हैं। जबिक 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बावजूद इसके विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान में महसा अमीनी की मौत के बाद जो तूफान उठा है, वह शांत होने का नाम नहीं ले रहा और उसकी चिंगारी अब अरब देशों में भी फैलने लगी। हिजाब के खिलाफ कई देशों की महिलाओं ने अपनी आवाज देनी शुरू कर दी है। ईराक समेत कई देशों की महिलाएं ईरानी महिलाओं के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जता रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Urfi Javed ने नकल के मामले में हीरोइनों को छोड़ा पीछे

Spread the news