drinking alcohol: शराब पीने के मामले में महिलाएं अब पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं। भारत में शराब पीने को लेकर लंबे समय तक पुरुषों का वर्चस्व माना गया, लेकिन समय बदल रहा है। अब कुछ राज्यों में महिलाएं इस मामले में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। पारंपरिक मान्यताओं से हटकर, महिलाएं अब खुले तौर पर शराब पीना स्वीकार कर रही हैं। चाहे वो सामाजिक उत्सव हो, पारिवारिक समारोह या फिर दोस्तों के साथ एक आरामदेह शाम। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, 2019 से 2021 के बीच भारत में कुछ राज्य ऐसे रहे जहां महिलाओं की शराब खपत पुरुषों से ज्यादा दर्ज की गई। आइए जानें कौन-कौन से हैं ये राज्य।

1. अरुणाचल प्रदेश- 24.2% महिलाएं

अरुणाचल प्रदेश में शराब पीना केवल आदत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक परंपरा भी है। यहां ‘अपोंग’ नाम की चावल से बनी बीयर आमतौर पर मेहमानों को परोसी जाती है। महिलाओं की भागीदारी इतनी ज्यादा है कि राज्य में हर चार में से एक महिला शराब का सेवन करती है।

2. सिक्किम – 16.2% महिलाएं

पहाड़ियों की खूबसूरती से घिरे इस राज्य में घरेलू शराब बनाना एक आम बात है। यहां की महिलाएं बड़े पैमाने पर शराब का सेवन करती हैं। चाहे त्योहार हो या पारिवारिक समारोह – जाम जरूर छलकता है।

3. असम – 7.3% महिलाएं

असम के आदिवासी समुदायों में पारंपरिक तौर पर शराब का निर्माण और सेवन पीढ़ियों से होता आ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में महिलाएं इन प्रथाओं में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

4. तेलंगाना – 6.7% महिलाएं

तेलंगाना में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच शराब पीना आम होता जा रहा है। यहां व्हिस्की और बीयर सबसे पसंदीदा पेय हैं। समाज में धीरे-धीरे शराब को लेकर नजरिया बदलता दिख रहा है।

5. झारखंड – 6.1% महिलाएं

झारखंड में भी आदिवासी समुदायों के बीच शराब का विशेष महत्व है। कई महिलाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक दबाव के कारण तनाव कम करने के लिए इसका सहारा लेती हैं।

6. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह – 5.0% महिलाएं

समुद्र से घिरे इन द्वीपों में ‘हंडिया’, ‘टोडी’ और अन्य स्थानीय शराबें काफी प्रसिद्ध हैं। महिलाएं पारंपरिक और सामाजिक अवसरों पर इनका सेवन करती हैं।

इसे भी पढ़ें: पीएम के कानपुर दौरे से पहले सीएम योगी ने परखी तैयारियां

7. छत्तीसगढ़ – 4.9% महिलाएं

छत्तीसगढ़ में शराब पीना कई समुदायों की पारंपरिक जीवनशैली का हिस्सा है। यहां महिलाएं वोडका और व्हिस्की जैसी शराबें पीना पसंद करती हैं, खासकर त्योहारों और सामाजिक आयोजनों में। गौरतलब है कि भारत बदल रहा है, और शराब को लेकर महिलाओं की सोच भी। जहां एक ओर ये आंकड़े सामाजिक बदलाव की ओर इशारा करते हैं, वहीं यह भी जरूरी है कि स्वास्थ्य और समाज पर इसके प्रभावों को समझा जाए।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रविरोधी तत्वों के सफाये के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं

Spread the news