Newschuski Digital Desk: पूरी दुनिया में पिछले कुछ समय से भूकंपों ने कहर ढाया है। तुर्की, अफगानिस्तान और म्यांमार जैसे देशों में हजारों जानें जा चुकी हैं। अब इस सिलसिले में एक और दुखद खबर सामने आई है। सोमवार को जापान के उत्तरी तटीय इलाकों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, आओमोरी और होक्काइडो क्षेत्र में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के बाद, तटीय इलाकों में 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊँची सुनामी आने की आशंका जताई गई है। लोगों को तुरंत सुरक्षित ऊँचे स्थानों पर पहुँचने को कहा गया है।
भारतीय राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार शाम उत्तरी प्रशांत महासागर में 7.5 तीव्रता का पहला भूकंप आया। इसके कुछ ही देर बाद रात में उसी इलाके में 6.0 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। दोनों का केंद्र 60 किलोमीटर की गहराई में था।
इसे भी पढ़ें: नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड
आखिर आते क्यों हैं भूकंप
इसकी वजह है हमारी धरती की सतह के नीचे मौजूद विशाल चट्टानी प्लेटें (टेक्टोनिक प्लेट्स)। ये प्लेटें लगातार धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। कई बार ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं या रगड़ खाती हैं, जिससे बहुत ज्यादा ऊर्जा पैदा होती है। यही ऊर्जा जब बाहर निकलती है, तो धरती हिल उठती है और हम इसे भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: ध्रुव तारे की तरह है भारत-रूस मैत्री