Health Tips: प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत हर महिला को पीरियड्स (periods pain) होता है। लेकिन कुछ महिलाओं में पीरियड्स के दौर दिक्कतें देखने को मिलती हैं। इसमें पेट दर्द, पैरों में खिंचाव व दर्द, मूड स्विंग्स, ब्रेस्ट में सूजन आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसके चलते महिलाओं में इस तरह की दिक्कते देखने को मिलती हैं। कुछ महिलाओं को तो पीरियड्स (periods pain) के दौरान पेट दर्द की समस्या काफी तेज हो जाती है, जिसके चलते दवाओं का सहारा लेना पड़ जाता है। इस दौरान पेन किलर दवाओं के साइड इफेक्ट का खतरा भी रहता है। ऐसे में आयुर्वेदिक नुस्खे का प्रयोग कर पीरियड्स के दर्द (periods pain) से बचा जा सकता है।

कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिसका इस्तेमाल करने से पीरियड्स के दर्द (periods pain) में राहत मिलती है। यह नुस्खा काफी आसान भी है। इसके लिए आपको केवल गुड़ और जीरे की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो गुड़ में भरपूर मात्रा में सोडियम और पोटैशियम होता है, जो पीरियड्स के दर्द में काफी फायदेमंद होता है। गुड़ के सेवन से शरीर में एंडोर्फिन जारी होता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में राहत देता है।

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द (periods pain), ऐंठन जैसी समस्याएं होती हैं, उन्हें गुड़ का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसी तरह जीरा एंटीस्पास्मेडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो पीरियड्स के दर्द (periods pain) और ऐंठन से राहत दिलाने में बेहद ही फायदेमंद है।

कैसे करें इस्तेमाल (how to use)

जीरा- 50 ग्राम

गुड़- 25 ग्राम

बनाने की विधि

सबसे पहले जीरा अच्‍छी तरह से भून लें।

इसके बाद पीसकर पाउडर बना लें।

फिर गुड़ और जीरे को अच्‍छी तरह से मिलाकर इसके लड्डू बना लें।

पीरियड्स आने के एक दो दिन पहले इस लड्डू का सेवन दिन में दो बार गर्म पानी के साथ करना शुरू कर दें।

इसे भी पढ़ें: Health: इन आदतों से खराब होता है मानसिक स्वास्थ्य

Spread the news