असमय बालों का झड़ना और सफेद होना आम समस्या होती जा रही है। इस समस्या से आज अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग दवाइयों के के साथ तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। असमय बाल पकने की वजह से लोगों में अवसाद भी बढ़ रहा है। खानपान में असंतुलन असमय बाल पकने और झड़ने के लिए जिम्मेदार होता है। वहीं सफेद बालों को काला करने के लिए लोग मंहगे प्रोडक्टों का इस्तेमाल करते हैं, जो बाल तो काले कर देते हैं, लेकिन शरीर को कई तरह का नुकसान भी पहुंचाते हैं।

ऐसे में हम यहां कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसे अपनाकर न सिर्फ असमय बालों का पकना रोका जा सकता है, बल्कि जो बाल सफेद हो गए हैं उन्हें दोबारा काला भी किया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को काला और मजबूत बना सकते हैं।

ऐसे करें आंवला का इस्तेमाल

बालों के लिए आंवला सबसे मुफीद माना गया है। आंवले का नियमित उपयोग आपको बालों की समस्या से दूर रख सकता है। आंवले के उपयोग के लिए आप सूखे आंवले को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। इसके बाद इसमें मेहंदी और नींबू का रस मिलाकर इसे बालों पर लगाएं। ऐसा करने से कम उम्र में बालों को पकने से रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Health: हाथ-पैर में झनझनाहट, जानिए इसके बचाव

अदरक और शहद का उपयोग

अदरक और शहद खाने में जितना फायदेमंद है, उतना ही यह असमय बालों को पकने से रोकने में भी कारगर है। इसके लिए अदरक को पीसकर इसके रस को शहद में मिला लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इसे अपने बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों का असमय सफेद होना धीरे-धीरे रुक जाएगा।

नारियल तेल और कपूर का प्रयोग

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए नारियल और जैतून का तेल भी काफी कारगर है। इसके गरम करके उसमें 4 ग्राम के करीब कपूर मिला लें। जब कपूर अच्छे से तेल में भिन जाए तो उससे बालों को हल्के-हल्के मालिश करें। इससे आपको जादुई लाभ मिलेगा।

दही का उपयोग

आंवले की तरह दही को भी बालों के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इसके लिए आप दही को पिसे हुए टमाटर में मिला लें। इसके बाद इसमें नींबू के रस के साथ नीलगिरी का तेल मिला लें। इन सबको मिलाकर हफ्ते में 2-3 बार लगाने से बालों का पकना और झड़ना दोनों बंद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: एंटीबॉडी कॉकटेल इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी

Spread the news