Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन कहीं न कहीं से दुष्कर्म घटनाएं सामने आ रही हैं। लखीमपुर खीरी, बदायूं, मुरादाबाद के बाद प्रतापगढ़ और गोरखपुर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है।

पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़िता के घरवालों के बीच बीते दिनों विवाद हुआ था। जबकि एक आरोपी से युवती की अच्दी दोस्ती होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता गुरुवार की शाम करीब सात बजे शौच के लिए निकली थी। घर से कुछ दूरी पर गांव के चार युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया। युवकों ने गांव के बाहर बागीचे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान लड़की की हालत बिगड़ गई, आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन शुक्रवार की सुबह बागीचे की तरफ गए गांव के एक युवक युवती को बेहोशी हालत में देखा। युवक के शोर मचाने पर गांव वालों के साथ युवती के परिवारीजन भी पहुंच गए। होश आने पर युवती ने आप बीती सुनाते हुए चारों आरोपियों के नाम बताए। पीड़िता के पिता ने इसकी सूचना खोराबार पुलिस को दी। वहीं जानकारी होने पर एसएसपी खुद खोराबार थाने पहुंच कर हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की। इस मामले में विकास, सोनू प्रजापति, मनीष प्रजापति और वाजिद अली के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: 13 लोगों पर अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि चार आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन हिरासत में लेकर पूछताछ में एक आरोपित ने युवती से प्रेम संबंध होने की बात बताई है। जबकि एक आरोपी की सीडीआर जांच में उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली है। जांच और लोकेशन के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी मौलाना को दस साल की सजा

Spread the news