Google: गूगल (Google) पर एम तरफ जहां सारी जानकारियां आसानी से मिल जाती हैं, वहीं कुछ टॉपिक्स ऐसे हैं, जिन्हें सर्च करना भारी पड़ सकता है। गूगल की जानकारियां जितना फायदेमंद है, वहीं कुछ जानकारी बेहद खतरनाक भी हैं। गूगल के कुछ कंटेंट के बारे में अगर आपको जानकारी नहीं है, तो इसके सर्च करने पर आपको दिक्कत दे सकती है और जेल जाने की नौबत भी आ सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही टॉपिक के बारे बारे में बताने जा रहे हैं।

तकनीक के दौर में आज ज्यादातर लोग हैकिंग के बारे में सीखना चाहते हैं। ऐसे में कुछ लोग गूगल सर्च पर हैकिंग विषय से जुड़ी जानकारी हासिल करते रहते हैं, लेकिन ऐसा बार बार सर्च करने पर आप के खिलाफ सरकार कार्यवाही कर सकती है और गिरफ्तारी भी हो सकती है। इसलिए आपको हैकिंग जैसे संवेदनशील विषयों पर जानकारी हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

इसी तरह किसी नई फिल्म या गाने का लिंक सर्च करके आप देख रहे हैं, तो भी आप पर कानून कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि यह भी आपराधिक गतिविधि के अंतर्गत आता है। ऐसे में इस तरह के विषयों पर सर्च करने से बचना चाहिए।

कई बार लोग गूगल पर हथियारों के बारे में सर्च करते हैं और उसकी जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं, ऐसी जानकारी संवेदनशील होती है, जिसके सर्च करने पर आपको जेल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: 1 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन, अमित शाह ने किया एलान

इसी प्रकार अगर आप गूगल सर्च पर चाइल्ड क्राइम से जुड़ी हुई कोई जानकारी ढूंढते हैं, तो भी आप कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि चाइल्ड क्राइम पर काफी सख्त कानून हैं और बार-बार इस विषय से जुड़ी जानकारी हासिल करने पर किसी को भी जेल जाना पड़ सकता है। इसी तरह गोला, बारूद और बम बनाने से जुड़ी जानकारी खोजने पर भी मुश्किल बढ़ सकती है। भारत सरकार ऐसी चीजों पर पैनी नजर रखती है। आज अधिकतर अपराध गूगल पर सर्च करके किए जा रहे हैं। जिसको देखते हुए सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है।

इसे भी पढ़ें: लड़की की सहेली से पिता ने किया दुष्कर्म

Spread the news