प्रकाश सिंह

गोंडा: पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र ने महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए मंडल में 64 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें गोंडा जनपद के 17 निरीक्षकों का गैर जनपद में तबादला किया गया है।

आज किए गए तबादले में गोंडा के नगर कोतवाल आलोक राव को बलरामपुर, देहात कोतवाल आलोक संतोष तिवारी को बहराइच, परसपुर थाना अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बहराइच, मनकापुर थाना अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह को बहराइच, नवाबगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को बहराइच भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: ‘सर्विस कंज्यूमर’ से ‘सर्विस प्रोवाइडर’ में बदल सकती हैं भाषाएं

इसी क्रम में निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को जनपद बलरामपुर, निरीक्षक इंद्रजीत यादव को जनपद श्रावस्ती, निरीक्षक मनीष कुमार को जनपद श्रावस्ती, निरीक्षक विजय कुमार पांडे को जनपद बहराइच, निरीक्षक विवेक यादव को जनपद बहराइच, निरीक्षक सुखबीर भदौरिया को जनपद बलरामपुर, निरीक्षक संजय कुमार दुबे को जनपद बलरामपुर, निरीक्षक मनोज कुमार यादव को जनपद बहराइच, निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को जनपद बलरामपुर, निरीक्षक अनिल कुमार यादव को जनपद बहराइच, निरीक्षक रमाशंकर यादव को जनपद बहराइच तथा निरीक्षक विनय कुमार यादव को बलरामपुर तबादला किया गया है।

transferred police

transferred police

17 निरीक्षकों का गोंडा हुआ तबादला

निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को जनपद गोंडा, मनोज कुमार राय को गोंडा, निरीक्षक संजय कुमार सिंह को गोंडा, निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ को गोंडा, निरीक्षक श्याम लाल सरोज को गोंडा, निरीक्षक सर्वेंद नाथ को गोंडा, निरीक्षक राजेश कुमार को गोंडा, निरीक्षक राय साहब यादव को गोंडा, निरीक्षक सम शेर बहादुर सिंह को गोंडा, निरीक्षक शिवानंद प्रसाद को गोंडा तबादला किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को गोंडा, निरीक्षक अरुण कुमार शुक्ला, निरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह, निरीक्षक विजय बहादुर सिंह, निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी, निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, निरीक्षक होली राम डोगरा का गोंडा किया गया तबादला।

इसे भी पढ़ें: पहाड़ा के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Spread the news