Gonda News: गोण्डा जनपद के आम आदमी पार्टी के तरबगंज विधानसभा प्रभारी शिव कुमार शुक्ला की ओर से आगामी नगर निकाय चुनाव के सम्बंध में जिला गोण्डा निकाय चुनाव प्रभारी शुभ पाण्डेय के नेतृत्व में एक नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मद्देनजर “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ” अभियान तहत जिला निकाय चुनाव प्रभारी शुभ पाण्डेय ने निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया।

सम्मेलन में उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका ज़रूर दें। शुभ पाण्डेय ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। पिछले कुछ दिनों से आप द्वारा चलाए गए हर अभियान में जिस तरह जनता ने पूर्ण रूप से आप का समर्थन किया है, उससे राज्य सरकार की नींद उड़ चुकी है।

इसे भी पढ़ें: सनातन संस्कृति की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर

आप जिला अध्यक्ष दिग्गज पाण्डेय ने कहा कि गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ पदयात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने निगमों के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, जर्जर शिक्षा भवन, महिला असुरक्षा, प्रशासनिक लापरवाही, रिश्वतखोरी और व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी आन्दोलन करेगी। इस मौके पर कार्यक्रम का संचलन कर रहे प्रदेश सचिव वकील अहमद ने लोगों को बताया कि आम आदमी पार्टी एक क्रांति है, जो अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को सम्पूर्ण भारत में लागू करने का काम करेगी। जिला महासचिव उत्तम नागेश ने शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार रखे और बताया कि अच्छी शिक्षा के द्वारा ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में छात्र विंग प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बरवार,गौरा विधानसभा प्रभारी संजय पाठक, कटरा विधानसभा प्रभारी बृजेश सिंह, अब्दुल सलाम आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

इसे भी पढ़ें: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का स्थापना दिवस

Spread the news