Ghaziabad News: मस्जिदें वैसे तो पाक जगह मानी जाती हैं, लेकिन मौलवियों और हाफिजों के चलते यह पवित्र स्थल बदानामी का दंश झेल रही हैं। मस्जिदों पर जहां आतंकियों को पनाह देने के आरोप लगते रहते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से मस्जिद के अंदर कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक मस्जिद (Masjid) के अंदर हाफिज ने 13 साल के किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है पीड़ित किशोर छह महीने पहले ही मस्जिद में उर्दू की तालीम लेने आया था और यहीं पर ठहर कर तालीम ले रहा था। वहीं घटना के बाद किशोर ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद किशोर के माता-पिता ने हाफिज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, वहीं आरोपी हाफिज फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला गाजियाबाद थाना लोनी क्षेत्र की आयशा मस्जिद का है। चर्चा है कि पीड़ित किशोर छह महीने पहले ही मस्जिद में उर्दू की तालीम लेने के लिए आया था। मस्जिद का हाफिज ही तालीम देने के लिए उसे गांव से अपने साथ लाया था। बीते शनिवार की रात हाफिज ने किशोर को अपने पास बुलाया और फिर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। इस घिनौनी वारदात का अंजाम देने के बाद हाफिज ने किशोर को मस्जिद से बाहर नहीं निकलने दिया और उसे अंदर ही बंद करके रखा। सोमवार को किशोर किसी तरह मस्जिद से बाहर निकलने में सफल हुआ और उसने वहां से गुजर रहे राहगीर से फोन मांग कर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। बेटे की बात सुनकर मां-बाप हैरान रह गए और वह बेटे को मस्जिद से लाने के लिए निकल गए।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के दूसरे मामले में भी आसाराम को आजीवन कारावास की सजा

हाफिज की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित किशोर के माता-पिता ने लोनी थाने पहुंचकर मस्जिद के हाफिज मामून के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाद आरोपी हाफिज मस्जिद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपी हाफिज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: शिष्या से दुष्कर्म के दोषी आसाराम को आज सुनाई जाएगी सजा

Spread the news