शाहजहांपुर: 12 साल की उम्र में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता को 28 साल बाद अब न्याय मिला है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी को खोजकर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के 28 वर्ष बाद अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।  डीएनए टेस्ट में दोनों आरोपियों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गैंगरेप के बाद किशोरी गर्भवती हुई थी। उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। बड़े होने पर बच्चे ने अपने पिता का नाम मां से जानने की कोशिश की तो उसने कोर्ट की ओर रुख किया। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पिता का डीएनए टेस्ट कराया था।

justice after eighteen years

घटना थाना सदर बाजार इलाके का है। यहां 28 वर्ष पहले किशोरी अपनी बहन और बहनोई के घर में रहती थी। उसी मोहल्ले में रहने वाले नाकी हसन एक दिन उसके घर में घुस आया। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशारी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें: महिला खिलाड़ी को अगवा कर गैंगरेप

उस वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 13 साल की उम्र में वह गर्भवती हो गई थी। 1994 में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को शाहाबाद क्षेत्र के उधमपुर गांव के एक व्यक्ति को दे दिया गया था। इसी बीच पीड़िता के बहनोई का स्थानांतरण रामपुर में हो गया। किशोरी भी उनके साथ चली गई। बाद में बहनोई ने किशोरी की शादी गाजीपुर जिले के एक व्यक्ति के साथ करा दी थी।

10 वर्ष बाद जब उसके पति को दुष्कर्म की घटना का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला लखनऊ आकर रहने लगी। अब तक महिला का बेटा बड़ा हो गया था। उसने अपने माता-पिता से इस बारे में जानना चाहा। उसे उसकी मां का नाम बता दिया। मां से मिलने के बाद उसने अपने पिता का नाम पूछा, मां ने भी पूरी घटना बता दी। इसके बाद मां ने कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट कराया। आरोपी गुड्डू का डीएनए टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: हेड कांस्टेबल की पत्नी से रेप

Spread the news