भोपाल: अपराधियों के सामने सुरक्षा के सारे दावे पस्त नजर आते हैं। यह सिर्फ एक राज्य की बात नहीं है, बल्कि बदलते समाज की विभत्स चेहरा बन गया है। खास तौर पर जब महिला सुरक्षा की बात आती है, तो समाज का हर तबका कठघरे में खड़ा नजर आता है। महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से दरिंदगी एक चलन होता जो रहा है। इसी तरह का खौफनाक मामला मध्य प्रदेश के गुना से सामने आया है। जहां पति और बच्चों के साथ घूमने निकली महिला से रास्ते में गैंगरेप (Gangrape) किए जाने का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय महिला का आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी कार को रुकवाकर, उसके पति के कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना गुना जनपद के राघोगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में घटी है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र के मुताबिक रविवार को एक विवाहिता ने राघोगढ़ थाने में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार महिला 2 जनवरी, 2022 को सुबह 9 बजे पति और बच्चों के साथ घूमने गई थी। वापस लौटते वक्त आरोन रोड पर दो व्यक्तियों ने उसकी कार को हाथ दिया। कार को रोकते ही एक व्यक्ति ने उसके पति पर पिस्टल तान दी और दूसरे ने उसे जबरन उतार कर बंगल जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म (Gangrape) किया। इस तरह से दोनों ने बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म (Gangrape) किया, और इस बात को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें: इंटर पास कराने के नाम पर किया यौन शोषण

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के मुताबिक दोनों आरोपी घटना के दौरान एक दूसरे को सुमेर और सोनू नाम से बुला रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर राघोगढ़ थाने में आईपीसी की धारा 376 (डी), 342 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों सुमेर सिंह परमार और सोनू उर्फ राजवीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गुना जनपद से सटे अशोकनगर के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: रंगरलिया मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पहुंच गए परिजन

Spread the news