गोंडा: पुलिस की सक्रियता के बावजूद जनपद में जालसाजों का गिरोह सक्रिय है। ऐसा ही जालसाजों के गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पास पैन कार्ड और 39400 रुपए नकद बरामद हुए हैं। गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरबगंज थाना की पुलिस ने फिंगर प्रिंट के जरिए प्रधानमंत्री जनधन खातों से अवैध रूप से रुपए निकालने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तरबगंज थाना पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सुसेला तिराहा स्थित रामगोपाल सिंह के ग्राहक सेवा केन्द्र पर मौजूद है, जो प्रधानमन्त्री जनधन खाते से अवैध रूप से कूट रचना करके अपने फिंगर प्रिन्ट का इस्तेमाल कर लोगों के खातों से पैसा निकासी का कार्य कर रहा है। इस सूचना पर तरबगंज पुलिस ने एक व्यक्ति यादराम पुत्र भोपाल निवासी मोहल्ला गाँधीनगर थाना सिविल लाइन, जनपद बदाँयू को गिरफ्तार किया है।

Fraudster arrested

आरोपी की जमातलाशी में पुलिस को उसके पास से एक पैनकार्ड व 39400 रुपए बरामद हुए। पूछताछ पर उसने प्रधानमन्त्री जनधन खाते से धोखाधड़ी व कूट रचना करके खातों से पैसा निकालने की बात स्वीकार किया। इस सम्बन्ध में थाने पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: बालक का गन्ने के खेत में मिला शव, हड़कंप

Spread the news