नई दिल्‍ली: प्यार पर वैसे तो किसी का जोर नहीं चलता, लेकिन जब दो विपरीत छोर वालों के बीच ऐसी बात हो जाए तो हर किसी को ताज्जुब होगा। ऐसा ही मामला अर्जेंटाइना से सामने आया है, जहां महिला जज एक खतरनाक कैदी को दिल दे बैठी हैं, जिसके चलते उनकी नौकरी भी खतरे में आ गई। दरअसल, जेल में बंद कैदी से मिलने महिला जज जेल में गई थीं। इस दौरान वह कैदी के गले मिलीं और किस भी किया। यह सारा वाकया जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

जज और कैदी के इस मिलन का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद चर्चा तेज हो गई है। इस बात से हर कोई हैरान है क्योंकि एक जज और मुजरिम दोनों दो छोर हैं। ऐसे में दोनों के बीच प्यार होने की बात परेशान तो करेगी ही। फिल्हाल इस मामले के सामने आने के बाद महिला जज के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। The Sun की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 29 दिसंबर की है। यह महिला जज मारियल सुआरेज जेल में बंद खतरानक कैदी क्रिस्टियन माई बस्टोस से मिलने गई थीं। यह कैदी साथी पुलिसकर्मी की हत्या मामले में सजा काट रहा है।

इसे भी पढ़ें: शाहरूख की बेटी ने तस्वीरों से मचाया धमाल

बताया जा रहा है कि महिला जज ने कैदी को सजा से बचाने के लिए भी काफी मदद की थी। वहीं जेल में मुलाकात के दौरान कैदी से गले मिलने और किस करने की बात को लेकर महिला जज विवादों में आ गई हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि महिला जज पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: थाने की मेस में महिला से किया दुष्कर्म

Spread the news