गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दारोगा को पत्नी के साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार तिवारी गोरखपुर में तैनात था। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के विजय तिवारी की शादी 6 दिसंबर, 2014 को रामपुर के पिपरा मदन गोपाल गांव की लड़की से हुई थी। उस समय वह गोरखपुर पीएसी में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात था। उसका पूरा परिवार भी गोरखपुर में रहता था।

पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसका शारीरिक मानसिक शोषण करने लगा। उसने अपने पति पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। महिला के मुताबिक पति सब इंस्पेक्टर विजय तिवारी शादी के बाद से ही उसको मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं। जिसके चलते वर्ष 2017 में वह पति से अलग होकर अपने मायके चली गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों में समझौता हो गया और वह वापस लौट आई। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

इसे भी पढ़ें: इलाज के बहाने पुलिस ने कराई पार्टी, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

ससुराल पक्ष अब फिर से दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं महिला ने पति के भाभी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि इसी के चलते उसके भाभी के पति ने आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी पति पर आप्राकृतिक दुष्कर्म करने का अरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने के लिए वह उसके साथ आप्राकृतिक दुष्कर्म करता है। फिलहाल पुलिस ने महिला के आरोप पर रामपुर थाने में पति विजय कुमार तिवारी, सास वनदेवी तिवारी, ननद माया तिवारी और नीलम तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दरोगा पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: देवीपाटन मंडल में 64 निरीक्षकों का तबादला

Spread the news