नई दिल्ली: सामर्थवान के सामने कानून कितना बेबस होता है, इसका नजारा अक्सर बड़े मामलों में देखने का मिलता है। दुष्कर्म जैसे मामले में पीड़िता को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तीन महीने तक दौड़ना पड़ा तब जाकर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज पासवान से जुड़ा हुआ है। हालांकि दिल्ली के कनाट प्लेस पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लाोजपा सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसमें चिराग पासवान का भी नाम शामिल है।

इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सांसद प्रिंस राज पासवान चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं। पीड़िता ने तीन महीने पहले प्रिंस राज के खिलाफ रेप करने की शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से न्याय की उम्मीद न मिलता देख पीड़िता ने कोर्ट का रुख किया। वहीं कोर्ट ने कनाट प्लेस पुलिस स्टेशन को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: याद किये गये पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पीड़िता ने जब प्रिंस राज के खिलाफ शिकायत की थी तो उन्होंने भी उसके खिलाफ शिकायत की थी। प्रिंस राज इस पूरे मामले में साजिश करार देने की कोशिश की थी। लेकनि जिस पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए थी, उस पुलिस ने मामला तक दर्ज करना उचित नहीं समझा। बता दे कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं में पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की कवायद हो रही है, वहीं रसूखदार लोगों के मामले में मुकदमा दर्ज करा पाना ही टेढ़ी खीर हो गई है। शायद यही वजह है कि बड़े लोगों के खिलाफ लोग शिकायत करने से डरते हैं। क्योंकि उन्हें पता होता है कि मामले में पुलिस किसका साथ देगी।

इसे भी पढ़ें: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने कुन्दन

Spread the news