प्रकाश सिंह

गोंडा: पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम की उनको याद किया गया। गोंडा जनपद के परसपुर विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने एमकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रेणता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके सपनों के अनुरूप ‘गरीब कल्याण मेला’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों में गैस कनेक्शन, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और किसानों को बीज किट, वद्धजनों को वृद्धापेंशन, महिला कल्याण पेंशन, राशन कार्ड व अन्य योजनाओं के कार्ड वितरित किए।

Garib Kalyan Mela

गौरतलब है कि हर वर्ष 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सेवक संघ भारतीय जन संघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगा अनुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय में मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत हुई थी या हत्या यह गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। दीनदयाल उपाध्याय सियालदह एक्सप्रेस से लखनऊ से पटना जा रहे थे। रात करीब 2 बजे ट्रेन मुगलसराय स्टेशन पहुंची तो ट्रेन में वह मौजूद नहीं थे। उनकी लाश स्टेशन के नजदीक ही पड़ी मिली। इस दौरान उनके हाथ में 5 रुपए का नोट भी था। हालांकि आज तक या पता नहीं चल सका कि उनकी मौत का असली कारण क्या था।

Garib Kalyan Mela

हालांकि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई की तरफ से इस मामले में निष्कर्ष रिपोर्ट दाखिल की गई कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या मामूली चोरों ने की थी। उनका मकसद चोरी करना था। इस रिपोर्ट के आधार पर 9 जून, 1969 को एक अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में अभी भी सच्चाई सौंपी जानी है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को शनिवार को पूरे देश में याद किया गया। देश में उनकी 105वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री से लेकर तमाम दिग्गजों ने उन्हें नमन किया। 25 सितंबर, 1916 को ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय का यूपी के मथुरा में जन्म हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एकात्म मानव दर्शन के प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर शत शत नमन। उनके विचार देशवासियों को सदा प्रेरित करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: उपाध्याय का सपना था ‘आत्मनिर्भर भारत’

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए नमन किया। उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन कर कहा उनका सेवा और समर्पण का या मंत्र हमें प्रेरणा देता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी विकास खंडों पर गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर 75 जिलों के हर विकासखंड में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कटरा दौरा भी था, लेकिन भारी बारिश के कारण रद्द करना पड़ गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता को कई सौगात देने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम शुक्रवार को आनन-फानन में तय होने की वजह से आला अधिकारियों में खलबली मच गई थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर वाया अयोध्या पहुंचेंगे योगी 

Spread the news