Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अपने अभिनय और निर्देशन कला से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने वाले सतीश कौशिक 66 वर्ष की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। बता दें कि मौत से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की होली खेलने की कई शानदार तस्वीरें आई थीं, जिसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रहे थे और इसके अगले दिन ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक हरियाणा के गुरुग्राम आए हुए थे। यहीं उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है जिस समय उनको दिल का दौरा पड़ा वह कार में थे। आनन फानन में उन्हें गुरुग्राम के ही फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। हालांकि इससे पहले दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। दीन दयाल अस्पताल में उनके शव को रखा गया है, जहां गुरुवार सुबह 11 बजे से पोस्टमार्टम शुरू होगा। शव को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली ले आया गया है।

फिल्मी सितारों ने व्यक्त किया शोक

सतीश कौशिक के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। फिल्मी सितारे सदमे में हैं, और सभी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सतीश कौशिक के करीबी और उनके पुराने दोस्त अनुपम खेर ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा कंगना रनौत, रितेश देशमुख, विवेक रंजन अग्निहोत्री, मनोज जोशी, सुनील शेट्टी और सौंदर्या शर्मा समेत तमाम फिल्म सितारे उनके निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां का निधन

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की ये होगी आखिरी फिल्म

जिंदा रहते हुए सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की आखिरी फिल्म छत्रिवाला रिलीज हुई थी। इसमें अभिनेत्री यामी गौतम लीड रोल में नजर आई थीं। लेकिन दुनिया छोड़ चुके सतीष कौशिक अब कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री जगजीवन राम का रोल किया है।

इसे भी पढ़ें: अर्चना के पिता ने प्रियंका के पीए पर लगाए आरोप

Spread the news