लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के जान को खतरा होने का इंपुट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। ​खुफिया विभाग से मिले इंपुट के बाद दोनों नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को जेड प्लस और कानून मत्री ब्रजेश पाठक को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।

गौरतलब है कि खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों की सुरक्षा की समीक्षा की। इसके बाद सरकार ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और ब्रजेश पाठक की सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सशर्त सपा में पार्टी के विलय को तैयार

बता दें कि जेड कैटेगरी की सुरक्षा में 33 सुरक्षा गार्डों को शामिल किया जाता है। ये सुरक्षा गार्ड अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं और वीआईपी को सुरक्षा देते हैं। इस फोर्स में दस आर्म्ड स्टैटिक गार्ड वीआईपी के घर पर ड्यूटी देते हैं। इसके साथ ही छह राउंड द क्लॉक पीएसओ, तीन शिफ्ट में 12 आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो दो वाचर्स शिफ्ट में तथा तीन प्रशिक्षित ड्राइवर चौबीसों घंटे वीआईपी के साथ मौजूद रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: पद यात्रा निकालेगी कांग्रेस

Spread the news