नई दिल्ली। आईपीएल 2021 का खिताब कैप्टन कूल धोनी (Dhoni) के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत लिया। इस जीत के साथ ही धोनी (Dhoni) ने एक बार फिर अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा बनवा दिया। अब जबकि 2022 में होने वाले आईपीएल (IPL) के मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में एक बार फिर क्रिकेट के गलियारों में इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि अगले सीजन में एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में बने रहेंगे या नहीं लेकिन अब CSK के अधिकारियों ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) अगले सीजन में भी CSK के लिए खेलते नजर आएंगे। बताते चलें कि हर टीम के पास तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प होता है। CSK प्रबंधन ने एक बयान जारी कर यह साफ कर दिया है कि नीलामी में पहले रिटेंशन कार्ड का इस्तेमाल टीम के कप्तान धोनी (Dhoni) को रिटेन करने के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- चेन्नई ने चौथी बार जीती आईपीएल ट्राफी
धोनी ने दिए थे संकेत
एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में CSK ने जब KKR को हराकर आईपीएल 2021 (IPL 2021) का खिताब जीता था। तब प्रजेन्टेशन सरेमनी के दौरान जब कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने धोनी (Dhoni) से पूछा कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं। इस पर धोनी (Dhoni) ने मजेदार जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने अब तक उसे छोड़ा नहीं है। धोनी (Dhoni) ने CSK की तरफ से खेलने या ना खेलने के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने यह पहले भी कहा है, यह बीसीसीआई (BCCI) पर निर्भर करता है। दो नई टीमों के आने के साथ हमें यह तय करना होगा कि CSK के लिए क्या अच्छा है। यह मेरे शीर्ष तीन या चार में रहने के बारे में नहीं है। यह सुनिश्चित करना होगा कि फ्रेंचाइजी को नुकसान न हो।
यह भी पढ़ें- विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप के बाद छोड़ देंगे कप्तानी
दूसरी सफल टीम रही है CSK
धोनी (Dhoni) की कप्तानी में CSK ने कामयाबी की नई सीढ़िया चढ़ी है। धोनी (Dhoni) के कुशल नेतृत्व में CSK चार बार आईपीएल चैंपियन बन चुका है। CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी (IPL Trophy) जीती है। CSK से ज्यादा सिर्फ मुंबई इंडियंस (MI) ने सर्वाधिक बार पांच बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस (MI) ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल (IPL) खिताब जीता है। बतौर कप्तान धोनी (Dhoni) CSK के लिए 204 मैच खेल चुके हैं। इसमें से 121 मुकाबलों में टीम को जीत मिली और 82 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बेनतीजा रहा।
Spread the news