आरएल पाण्डेय

बर्मिंघम: शिक्षक एवं प्रशिक्षक आलोक द्विवेदी ने बताया कि इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 की प्रतियोगिता 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित हुई। जिसमें भारत की ओर से 215 खिलाड़ियों के दल ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 72 देशों के करीब 8000 खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। इस बार 19 खेलों में 283 मेडल दांव पर थे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का प्रतिनिधि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने किया।

 

उद्घाटन अवसर पर भारतीय दल के 164 सदस्यों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत का पदक वेटलिफ्टिंग से शुरू हुआ। जिसमें पहला स्वर्ण पदक वेटलिफ्टिंग में 49 किलो भार वर्ग में महिला वर्ग में मीराबाई चानू ने प्राप्त किया। पुरुषों की 55 किलो वर्ग में संकेत ने रजत पदक प्राप्त किया वही गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। 67 किलोग्राम वर्ग में 19 साल के जेरेमी ने 67 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही जूडो में महिला वर्ग में 48 किलो भार वर्ग में सुशीला ने रजत पदक प्राप्त किया।

Commonwealth Games

इस बार कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में लॉन बाउल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। भारत में पहली बार महिला वर्ग में स्वर्ण पदक तथा पुरुष वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। पुरुष टेबल टेनिस में भारत में सिंगापुर हो 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं लवप्रीत ने 109 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।

वहीं कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसमें भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंशु मलिक ने रजत पदक प्राप्त किया। विनेश फोगाट 53 किलो भार वर्ग में और रवी दहिया 57 किलो भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक दिलाए। साक्षी मलिक ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं एथलेटिक्स में ऊंची कूद में तेजस्विनी ऊंची कूद में 2 दशमलव 22 मीटर पूछ कर कांस्य पदक प्राप्त किया है। वहीं पैरा पावर लिफ्टर सुधीर ने दमदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

एथलेटिक्स में ट्रैक एंड फील्ड्स में 3000 स्टेपल चेज में अविनाश व प्रियंका ने 10000 मीटर की पैदल चाल में रजत पदक जीता। मुक्केबाजी में नीतू ने 48 किलोग्राम वर्ग में, अमित 51 किलोग्राम में और नवीन वह 50 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। एथलेटिक्स में ट्रिपल जंप में इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक तथा रजत पदक दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। अल्टोस पाल ने स्वर्ण पदक तथा अंबु ने रजत पदक प्राप्त किया। अनु रानी ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त कर कर इतिहास रचा।

Commonwealth Games

वहीं हॉकी महिला वर्ग में भारत में न्यूजीलैंड को शूटआउट में दो के मुकाबले एक गोल से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया तथा पुरुष हॉकी वर्ग में भारत ने रजत पदक प्राप्त किया। महिला क्रिकेट में भारतीय टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। पैरा टेबल टेनिस में भावना हसमुख भाई पटेल ने स्वर्ण पदक और सोनल बेन मनुभाई पटेल ने कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन में लक्ष्य सेन तथा पीवी सिंधु के अलावा सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने तीन स्वर्ण पदक दिलाया। वही टेबल टेनिस में भारतीय दल के सबसे उम्र दराज 40 साल की शरद कमाल ने एकल में स्वर्ण पदक दिल आया।

इसे भी पढ़ें: गालीबाज नेता का स्वामी प्रसाद मौर्य से जुड़ा नाम

भारत ने इस तरह से राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण पदक, 16 का रजत पदक, 23 कांस्य पदक सहित 61 पदक प्राप्त कर कर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। पदक तालिका में प्रथम स्थान पर ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण पदक, 57 रजत पदक, 54 कांस्य पदक समेत 178 पदक प्राप्त किए, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड ने 57 स्वर्ण पदक, 66 रजत पदक, 53 कांस्य पदक समेत 176 पदक प्राप्त किए, तीसरे स्थान पर कनाडा ने 26 स्वर्ण पदक, 32 रजत पदक, 34 कांस्य पदक समेत 92 पदक प्राप्त किए, चौथे स्थान पर भारत ने 22 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक, 23 कांस्य पदक समेत 61 पदक प्राप्त करके चौथे स्थान पर रहा।

इस तरीके से अगर हम विचार करें जब हमारा पूरा भारत देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है उसमें यह उपलब्धि एक जबरदस्त तोहफा है। बर्मिंघम में तिरंगे की धूम में पहली बार भारत ने लॉन बाउल्स स्पर्धा में महिला वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता और पुरुष वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। पैरा पावर लिफ्टिंग में सुधीर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन में भारत ने 3 स्वर्ण पदक, एकल में वर्चस्व कायम रखा। लंबी कूद में मुरली शंकर पहली बार कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय स्लीट बने। महिला क्रिकेट में भारतीय टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ। इस तरीके से अगर हम देखते हैं तो यह प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा और जब हम सब मिलकर भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं तो हम सब देश खेल प्रेमियों के लिए एक सुखद अनुभूति है।

इसे भी पढ़ें: राकेश सचान को एक साल की सजा के साथ मिली जमानत

Spread the news