प्रकाश सिंह

गोंंडा: चुनावी वर्ष में जहां विपक्षी पार्टियों की तरफ से जहां बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, वहीं योगी सरकार प्रदेश को योजनाओं की सौगात देने में लगी हुई है। गोंडा जनपद के दौरे पर बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जनपदवासियों को मेडिकल कॉलेज समेत 1132 करोड़ रुपए के परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित भी किया। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने यह दावा किया कि वर्ष 2022-23 में यानी अगले सत्र में इस मेडिकल कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ हम मेडिकल कॉलेज का आज शिलान्यास कर रहे हैं।

Yogi Adityanath visits Gonda

सीएम योगी ने कहा कि जनपद में अनेक अन्य परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इसमें तमाम परियोजनाएं शिक्षा, समाज व स्वास्थ्य से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वही क्षेत्र है, जहां साढ़े चार वर्ष पहले कोई योजनाएं नहीं पहुंच पाती थीं। जो आती भी थीं वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। बाढ़ अब यहां के लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त नहीं कर पा रही है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विकास का काम किया जा रहा है। उन्होंने सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले देवी पाटन और गोंडा पहुंचने में तीन साढ़े तीन घंटे लग जाते थे। अब लोग केवल सवा घंटे में पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: चुनौतियों को ‘आर्थिक अवसरों’ में बदलने का समय: प्रो. शर्मा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आतंकवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पाप का परिणाम आतंकवाद है। उन्होंने कश्मीर का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के चलते जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पनपा था। बीजेपी सरकार में कश्मीर विकास के रास्ते पर चल निकला है। उन्होंने कहा ​कि रामजन्मभूमि को लेकर जो लोग कहते थे कि यहां परिंदे पर नहीं मार पाएंगे वही लोग आज सच्चे राम भक्त होने का ढोंग कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने झोंकी ताकत

Yogi Adityanath visits Gonda

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने पूरी ताकत लगा दी थी। इस दौरान परसपुर विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख के पति और भावी विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह मुख्यमंत्री का स्वागत करने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वहीं मौजूदा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारी व नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जबरदस्त भीड़ देखी गई। लेकिन चर्चा में करनैलगंज विधानसभा 298 से भावी विधानसभा प्रत्याशी अजय सिंह की रही।

चर्चा थी कि सबसे ज्यादा भीड़ अजय सिंह के साथ थी। अजय सिंह के साथ आए समर्थकों की भीड़ को देखकर यह कयासबाजी शुरू हो गई कि अब बीजेपी से उनका टिकट पक्का हो गया है। फिलहाल जनसमस्याओं को लेकर अजय सिंह की सक्रियता उन्हें क्षेत्र में काफी लोकप्रिय बना चुकी है। इसका उन्हें कितना लाभ मिल पाएगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

इसे भी पढ़ें: साझा रैली में अखिलेश ने बताया यूपी जीत का प्लान

Spread the news