गोंडा: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मौजा चीनी मिल में 26 हेक्टेयर के क्षेत्र में बनने वाले देश के सबसे बड़ी एथेनॉट प्लांट का शिलान्यास किया। बताया जा रहा है कि यह प्लांट मई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां गन्ने के जूस ब्रोकन राइस से एथेनॉल बनाया जाएगा। इससे जहां करीब 60 हजार किसानों को फायदा मिलेगा, वहीं 250 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने यहां उपस्थित किसानों को सरकार की प्राथमिकता और सरकार के कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे। किसान मेहनत करके अन्न तो पैदा कर ले रहे थे, लेकिन उनके उत्पादन के क्रय की कोई व्यवस्था नहीं थी। एक तरफ जनता जहां भूख से मरती थी वहीं उपज का सही मूल्य न मिलने की वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे।

CM Yogi Adityanath visits Gonda

प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी, अराजकता का माहौल बना हुआ था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार बनने के प्रदेश की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने का काम किया गया। गन्ने के मूल्य भुगतान के साथ ही धान व गेंहू क्रया केंद्रों की स्थापना की गई। केवल गोंडा जनपद में ही 92 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं का क्रय किया जा चुका है। इसका भुगतान भी सीधे किसानों के खाते में किया जा रहा है। इतना ही नहीं किसान खेत में गन्ने के अन्य खेती भी कर रहा है।

CM Yogi Adityanath visits Gonda

इस दौरान किसानों के साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद थे। पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य दिग्विजय सिंह बड़ी संख्या में किसानों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने पर दिग्विजय सिंह ने उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: पिछड़े, वंचित वर्ग निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका:अनुप्रिया पटेल

Spread the news