बस्ती: बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा रविवार को अध्यक्ष एलके पाण्डेय के संयोजन में पं. जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर बच्चों के साथ माल्यार्पण किया गया। इसी कड़ी में बाल सुधार गृह पर बच्चों के बीच चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ संक्षिप्त गोष्ठी और बाल सुधार गृह के बालकों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही सुधार गृह के बच्चों में फल आदि का वितरण हुआ।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा. वीके वर्मा ने कहा कि पं. नेहरू देश के बच्चों में भारत का भविष्य देखा करते थे। बाल दिवस के रूप में उन्हें याद किया जाता है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष एलके पाण्डेय ने कहा कि पं. नेहरू की जयन्ती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाना एक सुखद अवसर है। स्वतंत्रता आन्दोलन से देश के नव निर्माण तक उन्होने विश्व प्रसिद्ध पुस्तक डिस्कवरी ऑफ’ लिखा’ जो दस्तावेज की तरह है।

इसे भी पढ़ें: हर बात का हिसाब होगा

पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और बाल सुधार गृह में आयोजित कार्यक्रम, निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण में मुख्य रूप से डॉ. वीके वर्मा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. हेमन्त पाण्डेय, डॉ. एसएन चौरसिया, स्टाफ नर्स मोनिका अधीक्षक अविनाश पटेल, रिजवाना परवीन, रंजीत श्रीवास्तव, रोटेरियन वामिक मेराज, मुनरूद्दीन अहमद, टीएस श्रीवास्तव के साथ ही अरविन्द राय, कृष्ण चन्द्र चौधरी, अरूण प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, लालमन आदि ने योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें: अजय सिंह ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला

Spread the news