गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अपने दौरे के दूसरे दिन जनता दर्शन (public darshan) के दौरान करीब दो सौ लोगों की शिकायतें सुन अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को करीब सवा आठ बजे हिंदू सेवा आश्रम में जनता दर्शन के लिए पहुंचे। हमेशा की तरह आज भी महिलाओं की संख्या अधिक रही। एक-एक कर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) सभी के पास पहुंचे और उनसे उनकी समस्याओं को जाना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए उन्हें तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आज सर्वाधिक मामले भूमि पैमाइश, सीमांकन और पुलिस में दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं में लापरवाही के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर रही जबकि कुछ पारिवारिक विवाद के मसले भी मुख्यमंत्री के सामने आए।

आर्थिक मदद और नौकरी की भी मांग

जनता दर्शन के दौरान शुक्रवार को कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद की मांग की तो कुछ ने नौकरी लगवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने उनका आवेदन लेकर मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरण आनन्द, डीआईजी, एसएसपी डॉ. विपिन टाडा और एसपी सिटी कृष्णा विश्नोई मौजूद रहे।

CM Yogi

लालकक्ष में भी मिले लोग

जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी मन्दिर लौटे तो यहां भी मिलने वालों की भीड़ रही। करीब सौ लोगों ने यहां भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इनमें कुछ लोगों ने उन्हें अपनी परेशानी से सम्बंधित पत्र दिया तो कुछ लोगों ने विवाह में आने का निमंत्रण भी दिया।

CM Yogi

योगी ने गुल्लू को भी दुलारा

शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद अखण्ड ज्योति का दर्शन कर ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर द्वय महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद गोशाला में पहुंच कर तकरीबन 20 मिनट तक गोशाला में सेवा की। इसके साथ ही उन्होंने कालू और गुल्लू पर भी दुलारा। कालू और गुल्लू भी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल कर खुश दिखे।

इसे भी पढ़ें: सोच इमानदार, तो काम दमदार: सीएम योगी

Spread the news