Brooklyn Subway Shooting: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर गोलीबारी और धमाके की घटना में 16 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। न्यूयार्क पुलिस के मुताबिक हमलावर गैस का मास्क पहन कर आया था। एएफपी न्यूज एजेंसी के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को कई बम मिले हैं। जबकि न्यूयार्क पुलिस डिपार्टमेंट जिंदा बम मिलने की घटना से इनकार किया है।

ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर हुई गोलीबारी की घटना से अमेरिका सहित दुनिया के देश सकते में आ गए हैं। इतने ज्यादा लोगों को गोली मारने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस सनसेट पार्क के एक मेट्रो स्टेशन की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) को दी जा चुकी है। जानकारी मिल रही है कि घटना की जांच के लिए एफबीआई भी मौके पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान भी कंगाल होगा

पुलिस के मुताबिक शूटर अभी पकड़ा नहीं जा सका है और संभव है कि वह उस इलाके में अब भी सक्रिय हो। पुलिस के अनुसार सुबह भीड़ के समय में यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेट्रो के अंदर से विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। इस घटना के बाद ट्रेनें के संचालन पर रोक दी गईं। वहीं एक ट्विटर यूजर ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जिसमें लोगों को दहशत से इधर-उधर भागते देखा जा रहा है। इसके साथ ही गोली की आवाज के साथ मेट्रो स्टेशन में धुआं भरता हुआ दिख रहा है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी इसे आतंकी हमले की पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक हमलावर कंस्ट्रक्शन वर्कर की ड्रेस में था और गैस मास्क लगा रखा था।

इसे भी पढ़ें: शहबाज शरीफ बने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री

Spread the news