प्रकाश सिंह

गोंडा: यूपी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। टिकट की दावेदारी कर रहे नेता क्षेत्र और पार्टी कार्यालयों के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं गोंडा जनपद के करनैलगंज विधानसभा में चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। यहां से मैदान में उतरने की तैयारी परसपुर ब्लॉक प्रमुख के पति अजय सिंह कर रहे हैं। जनता के बीच उनकी पकड़ अन्य दावेदारों को मुश्किल में डाल दिया है। वहीं विधानसभा कैसरगंज के सांसद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह ने आज विकासखंड परसपुर के ब्लाक प्रमुख पति अजय सिंह से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को राजनीतिक बताया जा रहा है।

Braj Bhushan Sharan Singh Ajay Singh meeting

जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर मंथन किया गया। बता दें कि विकासखंड परसपुर से ब्लाक प्रमुख के पति अजय सिंह इस बार विधानसभा करनैलगंज 298 से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्र में उन्हें सबसे मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि अजय सिंह राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए राजनीति उनके लिए कोई नई बात नहीं है। ग्राम व ब्लॉक की राजनीति से ऊपर उठते हुए वह विधानसभा के चुनाव में अब अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने चौरसिया समाज को गुमराह किया

जनपद के दो दिग्गज नेताओं के बाद से सियासी बयासबाजी शुरू हो गई है। लोगों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि अजय सिंह को कैसरगंज के सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह का पूरा सहयोग मिल रहा है। फिलहाल क्षेत्र में जनता के बीच अजय सिंह की जो पकड़ है, उससे उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी उनपर कितना भरोसा जताती है, क्योंकि बिना टिकट मिले हार जीत का आकलन करना बेबुनियाद ही है।

इसे भी पढ़ें: CM योगी लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव

Spread the news