Birju Maharaj: देश के प्रसिद्ध कथक नर्तक (Kathak Dancer) पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) ने रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि अपने अंतिम सफर पर निकल गए। यह जानकारी उनके पोते स्वर्ण मिश्र ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उनके निधन की जानकारी होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समाज के हर वर्ग की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज के निधन से काफी दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशांसकों के साथ हैं।

इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि पंडित बिरजू जी महाराज भारत की कला और संस्कृति के प्रवर्तक थे। उन्होंने नृत्य के लखनऊ घराने को दुनियाभर में ​लोकप्रिय बनाया। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

सिंगर अदनान सामी ने (Adnan Sami) ने सोशल मीडिया के जरिए पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। हमने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में एक अद्धितीय संस्थान खो दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

कथक के साथ करते थे रोमांस

गौरतलब है कि पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) का जाना केवल नृत्य प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा जगत के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। पंडित बिरजू महाराज (Birju Maharaj) के नक्शे कदम पर चलकर कई कारियोग्राफर्स ने सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। इनमें से एक सरोज खान भी रहीं। पंडित बिरजू महाराज ने सिनेमा में कई गीतों को कोरियोग्राफ किया। बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। वह अंतिम सांस तक काम करने की इच्छा रखते थे। पंडित बिरजू महाराज के बारे में कहा जाता था कि वह कथक के साथ रोमांस करते थे।

इसे भी पढ़ें: Elli Avrram ने सोशल मीडिया में मचाया गदर

Spread the news