Bhojpuri Cinema: सिनेमा जगत में भोजपुरी का अपना अलग ही क्रेज है। भोजपुरी ऐसी भाषा है जो अपनी मातृ भाषा से जोड़ती है, यही वजह है कि लोग भोजपुरी से दूर होकर भी इसे सुनना और बोलना दोनों पसंद करते हैं। भाजपुरी में सीमित संसाधन होने के बावजूद भी भोजपुरी फिल्मों को कोई तोड़ नहीं है। भोजपुरी फिल्मों के गाने भी ऐसे है जो पुराने होकर भी हमेशा नए लगते हैं। भाजेपुरी फिल्मों के गाने गुनगुनाने और गुदगुदाने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसी ही भोजपुरी फिल्म का एक पुराना गाना इस समय यू ट्यूब पर धमाल मचा रखा है।

इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और ​अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ‘निरहुआ’ की जोड़ी ने गदर मचा दिया है। भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। दोनों कलाकारों का यह डांस वीडियो रोमांस से भरपूर है। भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ का गाना ‘दिलवा में होला गुदगुदिया’ (Dilwa Me Hola Gudgudiya) इन दिनों लोगों के दिलों को गुदगुदा रहा है।

इसे भी पढ़ें: उर्फी ने दिया खतरनाक पोज, देखें तस्वीरें

यह गाना इन दिनों एकबार फिर से सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें अभिनेत्री आम्रपाली दुबे काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। कलरफुल स्कर्ट और टॉप में उनकी खूबसूरती देखते बन रही है। इस गाने को निरहुआ और हनी बी ने गाया है। इस गाने को भोजपुरी के जाने माने गीतकार श्याम देहाती ने लिखा है। वहीं म्युजिक डायरेक्टर ओम झा के हैं। यह गाना सितंबर 2017 में लांच हुआ था। लेकिन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की यह जोड़ी लोगों को आज भी इस गाने को देखने के लिए मजबूर कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सपना चौधरी का बिगड़ा बैलेंस, होना पड़ा शर्मिंदा

Spread the news