बस्ती: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ के तहत नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने बेलवाडाड़ी के बूथ सं0 232, 234 पर घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए भाजपा परिवार से जोड़ने का कार्य किया।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए रूपम मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का काम किया और देश का सबसे प्रमुख राज्य बनाने की दिशा में काम किया है। भाजपा ने यह सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है जिसमें कोई किसी भी पद, लेकिन वह एक कार्यकर्ता बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी देता है। यहाॅ तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने आपको एक कार्यकर्ता कहते हैं।

Rupam Mishra

भाजपा की सदस्यता एक ऐसे परिवार में प्रवेश है, जहां जाति, ऊंच-नीच और किसी भी भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति अपने देश, समाज, मानवता और अपनी संस्कृति के लिए कार्य किया जाता है। भाजपा का सदस्य बनना एक गौरव की बात है विपक्षी पार्टीयों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी के विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है जनता की समस्या को जानने का चुनाव है, सरकार द्वारा किये गये कार्यों को जनता तक पहुॅचाने का चुनाव है। आने वाले समय में पार्टी के सभी कार्यकर्ता बड़ी ही तनमयता से युवाओं, गरीबों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Rupam Mishra

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद पूनम श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी संतोष शुक्ला, भाजपा नेता सतीश सोनकर, पप्पू भईया, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, गोपाल चैरसिया, लौकुश चैबे, रणजीत प्रताप सिंह, चिन्टू मिश्रा, स्थानीय अश्वनी कुमार, मोनी सिंह, सोनी श्रीवास्तव, राजकुमार सोनकर, चन्द्रकेश चैरसिया, राम कुमार, साक्षी मौर्या, पूनम, अंजू, चमेली, संतोष गिरी, नीलम मंगलानी, राधेश्याम गुप्ता, दीपक कुमार, डाली, सोना देवी, जमीर अहमद, मो. अरसद खान, परमीन खातून सहित तमाम वार्ड वासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रखी नींव

Spread the news