नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की तरफ से आज भारत बंद किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से 10 घंटे का भारत बंद का एलान किया गया है। देश के कई राज्यों में भारत बंद का व्यपक असर देखा जा रहा है, दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों में किसानों के तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है।

Bharat Bandh

किसानों के इस भारत बंद को विपक्षी पार्टियों की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है। विपक्षी पार्टियां शुरू से ही किसानों के इस मुद्दे को भुनाने में लगी हुई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है। इसलिए #आज_भारत_बंद_है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने दुकानदारों से अपील की है कि किसानों द्वारा चल रहे भारत बंद के बीच वे अपनी दुकानों को बंद रखें। शाम 4 बजे के बाद वह दुकान खोल लें। उन्होंने लोगो से अनुरोध किया है कि लंच के बाद निकलें नहीं तो जाम में फंस जाएंगे। साथ प्रदर्शनकारी किसानों से कहा है कि एंबुलेंस, डॉक्टर और ज्यादा जरूरतमंद लोगों को निकलने से न रोकें।

Bharat Bandh

वहीं बिहार में लेफ्ट के साथ साथ महागठबंधन में शामिल दल और कांग्रेस भारत बंद के समर्थन में उतर गई हैं। महागठबंधन ने इसमें बिहार से जुड़े मुद्दों को भी जोड़ा है। रोजगार के वादे, सरकारी योजनाओं में घोटाला, जाति जनगणन आदि सवालों पर विपक्षी पार्टियों प्रदर्शन कर रही हैं। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के समर्थक सड़क पर उतर गए हैं। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा सांसद की पिटाई मामले में CO निलंबित

Spread the news