Bhagwant Mann: नशे की लत की वजह से चर्चा में बने रहने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) इन दिनों नए आरोपों में घिर गए है। उन पर आरोप लग रहे हैं कि नशे में रहने के कारण उन्हें जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा (Lufthansa Airlines) की फ्लाइट से उतार दिया गया था। वहीं फ्लाइट की देरी से उड़ान भरने पर भी तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आरोप है कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) के शराब के नशे में धुत होने के कारण जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा (Lufthansa Airlines) की फ्लाइट में देरी हुई।

शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने भी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर यह आरोप लगाया है। वहीं इस मामले पर लुफ्थांसा एयरलाइंस की प्रतिक्रिया भी आ गई है। ट्वीटटर पर विमान कंपनी को टैग करते हुए एक यूजर ने पूछा कि क्या एक भारतीय का नशे में होना निर्धारित उड़ान में देरी के लिए संभावित खतरा बना? इसके जवाब में लुफ्थांसा एयरलाइंस ने लिखा है कि आने वाली उड़ान में देरी और एक विमान परिवर्तन के कारण फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए हमारी उड़ान तय समय से देरी से रवाना हुई। हालांकि लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भगवंत मान के नशे में होने की बात को खारिज नहीं किया है।

लुफ्थांसा एयरलाइंस की आधिकारिक बयान आना बाकी

लुफ्थांसा एयरलाइंस की तरफ से भगवंत मान के नशे में होने के सवाल पर आधिकारिक बयान आना बाकी है। एयरलाइंस की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि या खंडन नहीं किया है कि फ्लाइट की देरी वजह में पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल थे या नहीं। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी के दौरे पर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवंत मान के नशे में धुत होने के कारण उन्हें फ्रेंकफर्ट में लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया था। यह विमान दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था। भगवंत मान पर आरोप लगा कि उनके नशे में होने के चलते फ्लाइट को उड़ान भरने में देरी हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez से सलमान ने भी झाड़ पल्ला

आप ने खारिज किया आरोप

इधर सीएम भगवंत मान पर लगाए जा रहे आरोपों का आम आदमी पार्टी ने खंडन किया है। आप के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने मीडिया को बताया है कि सीएम भगवंत मान अपने तय शेड्यूल के मुताबिक 19 सितंबर को जर्मनी से फ्लाइट लेकर दिल्ली वापस आ गए थे, इसके लिए वह 18 सितंबर को फ्लाइट में सवार हुए थे। उन्होंने दावा किया है कि सीएम भगवंत मान पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और प्रोपेगेंडा हैं।

इसे भी पढ़ें: जौहर यूनिवर्सिटी की खुदाई में मिली पालिका की मशीन

इसे भी पढ़ें: शिमला से छात्रा का ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार, जानें अधूरा सच

Spread the news