Bhadohi News: दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आपराधिक प्रवृति के लोग लड़कियों को प्यार में फंसा कर न सिर्फ उनके साथ दुष्कर्म करते हैं बल्कि उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करते हैं। इसी तरह का हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) जनपद से सामने आया है। जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस (UPPolice) ने शकील खान को गिरफ्तार कर लिया है। भदोही पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

भदोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान शकील खान (35) के रूप में की गयी है। शकील खान ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शकील खान ने सोशल मीडिया पीड़िता का वीडियो वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बताया इस मामले में शकील खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हलाला के डर से दो मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों से रचाई शादी

अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

वहीं नोएडा में एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना फेस-3 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 21 जुलाई को थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को फरजान नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। शिकायत के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने पहले किशोरी को बरामद किया और फिर शनिवार को आरोपी फरजान को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: वीडियो वायरल होने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Spread the news