Basti News: अपहरण कांड मामले में बस्ती सदर विधानसभा सीट (Sadar Seat) से सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव (Mahendra Nath Yadav) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कोर्ट से एनबीडब्ल्यू के बाद अब कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। सुनवाई के दौरान जज ने उनके दो सगे भाइयों जितेंद्र और अमरेंद्र सहित विधायक के ड्राइवर व 3 अन्य की बेल खारिज कर दी, इसके बाद उन सभी को जेल भेज दिया गया। बता दें कि सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव (Mahendra Nath Yadav) अंतरिम जमानत पर बाहर है।

गौरतलब है कि बस्ती जनपद के बहादुरपुर ब्लॉक के प्रमुख अपहरण कांड में सत्र न्यायालय एमपी-एमएलए की न्यायाधीश मीनू शर्मा ने सदर विधायक महेंद्र यादव के आरोपी दो भाइयों समेत चार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

महेंद्र नाथ यादव (Mahendra Nath Yadav) की बढ़ बढ़ेगी मुश्किलें

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता कृष्ण मोहन उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि यह घटना 23 अक्टूबर, 2021 की है। जब कलवारी थाना क्षेत्र महुरइया गांव निवासी ओम प्रकाश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बहनोई बहादुरपुर ब्लॉक के प्रमुख रामकुमार को सपा जिलाध्यक्ष व बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने अपने साथियों के साथ अपहरण कर एक मकान में बंधक बना लिए है। पुलिस को यह सूचना ब्लॉक प्रमुख के बहनोई रामकुमार ने मोबाइल के जरिए दी।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने पायलट को बताया कोरोना वायरस

ओमप्रकाश ने इस मामले में 17 मार्च, 2022 को कलवारी पुलिस को लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कलवारी पुलिस ने इन सभी के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के भुअर निरंजनपुर स्थित मकान से रामकुमार के बहनोई को बरामद किया। पुलिस को विवेचना के दौरान महेंद्र नाथ यादव, उनके भाई जितेंद्र यादव, अमरेंद्र यादव के अलावा विवेक कुमार शुक्ला उर्फ पिंटू और जय प्रकाश चौधरी का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेजा।

इसे भी पढ़ें: बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी की चेतावनी रैली 25 जनवरी को

Spread the news