बस्ती: पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान को उनके प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को बादशाही अखाड़ा पर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुलवेन्द्र सिंह मजहबी के संयोजन में याद किया गया।

Kulvendra Singh

लोजपा जिलाध्यक्ष कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने कहा कि नियति ने गरीबों, मजलूमों का बड़ा नेता हमसे छीन लिया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। बस्ती लोक जनशक्ति पार्टी उनके विचारों और नीतियों को उनके वारिस पुत्र चिराग पासवान जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य बने कुन्दन

राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजेंद्र सिंह रजावत, संजय राय, विवेक चौधरी, रतन प्रजापति, बबीता गौड़, राम तीरथ, अभिषेक सिंह, रोशनी, रिचा शुक्ला, घनश्याम, रामाश्रय चौधरी, रश्मित सिंह आदि शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: ट्रक में घुसी कार, मां बेटे की मौके पर मौत

Spread the news