Bareilly News: बरेली के मेयर डॉ उमेश गौतम (Dr. Umesh Gautam) पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर बरेली की राजनीति में सनसनी फैला दी है। वह महिला डॉक्टर उमेश गौतम (Dr. Umesh Gautam) के कार्यालय में काम करती थी। अब उसने मेयर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थाना कोतवाली के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि 7 दिसंबर, 2022 को शाम 6:30 बजे वह रामपुर गार्डन में डॉक्टर पुनीत सोंधी के यहां दवा लेने जा रही थी। एक गाड़ी उसके समीप आई। उसमें मेयर डॉ उमेश गौतम और अन्य लोग बैठे थे। वह लोग उसको उठाकर ले गए और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर सड़क पर फेंक गए। महिला ने इसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। यह मामला न्यायालय में प्रचलित है। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आरोपी मेयर उमेश गौतम पर कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि पूर्व में डॉक्टर उमेश गौतम के कार्यालय में काम करती थी। वह अक्सर उसका यौन शोषण करने पर दबाव बनाते थे। वह इसका विरोध करती थी, उस पर एकबार एसिड अटैक भी हुआ था। 7 दिसंबर को मेयर उमेश गौतम ने उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि उसको न्याय नहीं मिल रहा है, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर उमेश गौतम ने अपने पक्ष में सफाई देते हुए कहा कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। यह बहुत ही घिनौना आरोप है।

इसे भी पढ़ें: अपहरण कांड में सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के भाइयों को जेल

उन्होंने कहा कि मिहला का आरोप राजनीति से प्रेरित है। मैंने कोई ऐसा गलत कार्य नहीं किया है, आरोप निराधार है। इस मामले में जब एसपी सिटी राहुल भाटी से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर, 2022 को दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली है, कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और मामला न्यायालय में है। जो भी आदेश होगा, अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं चर्चा है कि आरोपी डॉ उमेश गौतम काफी रसूखवाला है। बरेली प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करने से हमेशा बचता रहा है। इस तरह के उस पर पहले भी आरोप लगे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

इसे भी पढ़ें: न्यू इंडिया के निर्माण के लिए नेताजी के विजन को अपनाने की जरूरत

Spread the news