रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को भले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई हो, लेकिन उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आजम खान के खिलाफ रामपुर की एमएलए एमपी कोर्ट में 4 मामलों में आरोप तय कर दिए गए। अब इन मामलों में गवाहियां होनी हैं। उसके बाद नंबर आएगा अदालत के फैसले का। आजम खान और उनके साथ के दूसरे सभी अभियुक्तों ने आरोपों से इनकार किया है। अदालत से बाहर निकलने के बाद आजम खान मीडिया के सवालों पर झूझलाए से नजर आए। उन्होंने व्यंग के अंदाज में व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

सरकारी वकील कमल गुप्ता के मुताबिक आजम खान और सारे अभियुक्त गण सेशन कोर्ट एमपी एमएलए कोर्ट रामपुर में आए थे। इनके चार मामलों में माननीय न्यायालय ने चार्ज फ्रेम किए हैं। 3 मुकदमे थाना गंज से संबंधित है। एक मुकदमा कोतवाली से संबंधित है जिनमें आज चारों में आरोप तय हो गए हैं और आज सब लोग हाजिरी अदालत आए थे। सभी ने आरोप से इनकार किया है। इसमें थाना गंज के तीन मामले, जिसमें डूंगरपुर का मामला है। चोरी और उनके मकान ढहा दिए गए थे। लूटपाट की गई थी। उससे संबंधित सारे मामले थे। इसमें तीनों में आरोप तय हो गए हैं। एक मामला कोतवाली से संबंधित है। यतीम खाना जिसमें वादी का मकान ढहा दिया गया था। उसमें लूटपाट की गई थी, चोरी की गई थी।

इसे भी पढ़ें: देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत

सारे मुस्लिम आज हाजिरी अदालत आए थे। सभी ने आरोपों से इनकार किया है। कोर्ट ने सब पर आरोप तय कर दिए है। अब मामला गवाही में आ गया है। सब में तारीख तय कर दी गई है। किसी में 21 तारीख। किसी में 22 तारीख। किसी में 25 तारीख को गवाह आएंगे। आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्या आप जानना चाहेंगे कि आप मुर्गी डकैत से। बकरी डकैत से। भैंस डकैत से। किताब डकैत से बात कर रहे हैं। मंत्री रहते हुए मियां, बीवी और बेटे ने शराब की दुकान लूटी है। दुकान से 16900 रुपए लूटे हैं। क्या जानना चाहेंगे आप। पुराने क्रिमिनल से। जस्ट लाइक मी। यह है हमारे देश का न्याय यह, न्यायिक सरकारें। यह है उनका स्तर।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 16 तीर्थयात्रियों की मौत

Spread the news